इंडियन नेवी अईएनएस रणवीर पर ब्लास्ट: 3 जवानों की मौत, 11 घायल
मुंबई में नौसैन्य डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना के अईएनएस रणवीर में मंगलवार को देर रात हुए ब्लास्ट मे नौसेना के तीन जवानो की मौत हो गई है.
भारतीय नौसेना ने बताया, 'मुंबई नौसैन्य डॉकयार्ड में दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आईएनएस रणवीर के एक भीतरी भाग में ब्लास्ट के कारण नौसेना के तीन जवानो की मौत हो गई और 11 लोग घायल है जिनका इलाज चल रहा है.
इसमें कहा गया की जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और जल्दी ही स्थिति को काबू में कर लिया है.
आपको बताते चले की किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है.
बयान मे बताया गया, 'आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसैन्य कमान से क्रॉस कोस्ट अभियान पर तैनात था. और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था.
नौसेना ने कहा कि इस दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक 'बोर्ड ऑफ इंक्वायरी' का आदेश दिया गया है.
मोहम्मद अनवार खान
Sandhya Halchal News